'भारत को तोड़ने का राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा', कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब, BJP ने साधा निशाना

'भारत को तोड़ने का राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा', कांग्रेस के वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब, BJP ने साधा निशाना

NorthEast Missing In Congress India Map: कांग्रेस के आधिकारिक वीडियो में भारत के अधूरे नक्शे पर BJPITसेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत के टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। बता दें कि,कांग्रेस की तरफ एक्स पर शेयर किए गए वीडियों में साफ देखा जा सकता हैकि नक्शे में नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा गायब है।

दरअसल, कांग्रेस ने PMमोदी पर तंज कसने के लिए एक वीडियो जारी किया है। एनिमेशन की मदद से बनाए गए इस वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी और PMमोदी के बीच भारत का अधूरा नक्शा नजर आ रहा है। इसमें कोई उत्तर पूर्व नहीं है। इस तस्वीर को अमित मालवीय ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, ''अपने आधिकारिक वीडियो में कांग्रेस ने कश्मीर के बाद अब पूरे उत्तर पूर्व को भारत के नक्शे से काट दिया है,क्या राहुल गांधी ने चीन के साथ उत्तर पूर्व को चीन को सौंपने का समझौता कर लिया है? भारत के टुकड़े-''विखंडन'' राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह खतरनाक और धोखेबाज है।"

राहुल ने 2017में चीनी राजदूत से मुलाकात की थी

दरअसल, 2017 में जब डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष चल रहा था, तब आरोप लगे थे कि राहुल गांधी ने चीनी राजदूतों के साथ गुप्त बैठक की थी। शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने इससे इनकार किया था लेकिन बाद में राहुल गांधी ने खुद 10 जुलाई 2017 को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने चीनी राजदूत से मुलाकात की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, "महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपडेट रहना मेरा काम है। मैंने चीनी राजदूत, पूर्व एएसए, उत्तर पूर्व के कांग्रेस नेताओं और भूटानी राजदूत से मुलाकात की।" इसके बाद से BJPलगातार चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेर रही है। अब एक बार फिर जब कांग्रेस के आधिकारिक वीडियो में देश के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर नहीं दिखी तो BJPको निशाना साधने का मौका मिल गया है।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, BJPऔर कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे पर हमला भी कर रहे हैं। इससे पहले BJPने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा था, जिसके बाद कांग्रेस ने भी एक ऐसा ही एनीमेशन वीडियो जारी किया है।

Leave a comment