
JD(U) Withdraws Support In Manipur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22जनवरी 2025को मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। जेडीयू ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर यह ऐलान किया है कि अब पार्टी भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करेगी।
जेडीयू और भाजपा के बीच गठबंधन 2022में हुआ था। लेकिन अब जेडीयू ने भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया है। 2022में, जेडीयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया था, जिससे भाजपा की स्थिति मणिपुर में मजबूत हो गई थी। अब जेडीयू ने भाजपा से दूरी बना ली है और राज्यपाल को एक औपचारिक पत्र सौंपकर अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की है।
सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा
जेडीयू के समर्थन वापस लेने के बावजूद, मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मणिपुर विधानसभा में भाजपा के पास मजबूत बहुमत है, जिससे पार्टी बिना किसी समस्या के सत्ता में बनी रह सकती है। हालांकि, इस बदलाव से मणिपुर की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है, लेकिन फिलहाल भाजपा सरकार पर इसका कोई असर नहीं होगा।
गठबंधन टूटने का लंबा इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब जेडीयू और भाजपा के बीच गठबंधन टूटा हो। 2013 में, जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था, तो जेडीयू ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद, जेडीयू ने बिहार में राजद के साथ महागठबंधन बनाया। फिर 2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ते हुए भाजपा से हाथ मिलाया और बिहार में भाजपा-जेडीयू की सरकार बनाई। 2022 में जेडीयू ने फिर भाजपा से गठबंधन तोड़ा और महागठबंधन सरकार बनाई। फिलहाल, बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन जारी है।
Leave a comment