लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में PM मोदी: रूस, चीन, पाकिस्तान और गुजरात दंगों पर की बेबाक चर्चा

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में PM मोदी: रूस, चीन, पाकिस्तान और गुजरात दंगों पर की बेबाक चर्चा

PM Modi In Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी एआई रिसर्चर और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3घंटे 17मिनट की गहन बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन युद्ध और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रभाव पर अपने विचार रखे।

PMमोदी ने कहा, "मेरी ताकत मोदी नहीं, बल्कि 140करोड़ भारतीय और हमारी हजारों वर्षों की महान संस्कृति हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि जब वे किसी वैश्विक नेता से मिलते हैं, तो वे केवल एक व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत-चीन संबंध: संवाद ही एकमात्र रास्ता

PMमोदी ने चीन के साथ संबंधों पर कहा कि दो पड़ोसियों के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इन्हें विवाद में बदलने से बचाने के लिए संवाद जरूरी है। उन्होंने भारत और चीन के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों देशों ने सदियों से एक-दूसरे से सीखा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: शांति का समर्थक भारत

रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा में PMमोदी ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है, और जेलेंस्की से भी शांति वार्ता का आग्रह किया।" भारत लगातार सभी पक्षों से समाधान निकालने का आग्रह कर रहा है।

पाकिस्तान पर सख्त रुख

पाकिस्तान को लेकर PMमोदी ने कहा कि भारत ने विभाजन को स्वीकार किया, लेकिन पाकिस्तान ने संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन चुका है और विश्वभर में होने वाले आतंकी हमलों में उसका नाम सामने आता है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने शांति प्रयासों के तहत लाहौर यात्रा की और अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, लेकिन हर बार नकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली।

RSS से जुड़े सवाल पर PMमोदी का जवाब

RSS से जुड़े सवाल पर PMमोदी ने बताया कि बचपन से ही संघ के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, "RSS ने मुझे अनुशासन और सेवा का पाठ पढ़ाया है। यह संगठन बिना प्रचार के राष्ट्र सेवा में समर्पित है।"

गुजरात दंगों पर सफाई

2002के गुजरात दंगों पर PMमोदी ने इसे राजनीतिक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय कई वैश्विक आतंकी घटनाएं हो रही थीं, लेकिन गुजरात दंगों को एक खास एजेंडे के तहत प्रचारित किया गया।

अमेरिका और ट्रंप से दोस्ती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंधों पर बात करते हुए PMमोदी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते समय के साथ मजबूत हुए हैं और दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

इस विस्तृत चर्चा में PMमोदी ने भारत की स्थिति को स्पष्ट किया और वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका को रेखांकित किया।

Leave a comment