Lok Sabha Elections: '...फिर देखेंगे किसने मां का दूध पिया है', राजनाथ सिंह ने संदेशखाली पर TMC को दी चुनौती

Lok Sabha Elections: '...फिर देखेंगे किसने मां का दूध पिया है', राजनाथ सिंह ने संदेशखाली पर TMC को दी चुनौती

Rajnath Singh On Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने पश्चिम बंगाल पहुंचे BJPके वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। रविवार (22 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने संदेशखाली हिंसा को लेकर टीएमसी सरकार पर हमला बोला।

BJPनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। पश्चिम बंगाल देश में अपराधों के लिए जाना जा रहा है और सांप्रदायिकता के लिए चर्चा में है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कई सवाल भी पूछे।

राजनाथ ने इस वजह से की BJPकी सरकार बनाने की अपील

राजनाथ ने कहा, 'महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। जब ईडी, सीबीआई के अधिकारी यहां जांच के लिए आते हैं तो गुंडे उन पर हमला कर देते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है। इसके बाद BJPनेता राजनाथ सिंह ने कहा, 'एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा फहराएं, फिर देखेंगे कि किसने मां का दूध पिया है और संदेशखाली जैसी घटना दोहराने की हिम्मत करता है।'

'ममता दीदी आपके नाम में ही ममता है तो...'

ममता बनर्जी से सवाल पूछते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सुनो वहां घोटाले होते हैं। ममता दीदी, अगर आपके नाम में ममता है तो आपको लोगों का दुख-दर्द क्यों नहीं दिखता? वरिष्ठ भाजपा नेता सिंह ने कहा कि यहां गुंडे-बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। सभ्य लोग डरे हुए हैं। यह विद्वानों की भूमि है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता है। संदेशखाली जैसी घटनाएं यहां होती हैं, वह भी तब जब एक महिला सीएम है।बता दें कि पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां फ़िलहाल केंद्रीय एजेंसियों की हिरासत में हैं।

Leave a comment