दुनिया भर में गर्मी के कारण बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 56 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान!

दुनिया भर में गर्मी के कारण बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 56 हजार लोगों ने गंवाई अपनी जान!

Heat Wave: दुनिया भर में नौतपा का दौर जारी है। फिलहाल पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग के गोले बरस रहे है। वहीं भारत के कई हिस्सों में तापमान 50 के डिग्री के पार जा चुका हैं। ऐसे में कई जगहों से लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है, इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड शामिल हैं। साथ ही दुनिया के एक देश में गर्मी से मौतों का रिकॉर्ड बन गया है। एक सीजन में 56 हजार लोगों ने दम तोड़ दिया था।

भीषण गर्मी से बना था मौतों का आंकड़ा

बता दें कि साल 2010 में जुलाई और अग्सत के दौरान भीषण हीटवेव चली थी। तब मॉस्को की ओर से बताया गया था कि इस गर्मी में केवल जुलाई में 14,500 और अगस्त में 41,300 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा रूस की सरकार की ओर से जारी किया गया यह आधिकारिक आंकड़ा था। साथ ही रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़े को देख तो, इसमें 56 हजार लोगों की जान चली गई।

यूरोप में भी गर्मी ने ली थी कई लोगों की जान

इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर इस बात को बताया गया है कि 2000 से लेकर 2019 के बीच एक स्टडी की गई थी। इसमें बताया गया था कि गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतों से हर साल दुनिया भर में 489000 लोगो की जान चली जाती है। हालांकि इनमें से 45 प्रतिशत मौतें केवल एशिया में हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर यूरोप है। यहां 36 फीसदी लोगों की मौत गर्मी से हुई है। इसके अलावा ये भी खबर है कि 2022 में यूरोप में गर्मी से 61672 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। एक स्टडी के मुताबिक दुनिया में गर्मी से होने वाली एक तिहाई मौतों के लिए खुद इंसान जिम्मेदार है। साल 1991 से 2018 के आंकड़े के अध्ययन के बाद रिपोर्ट मे कहा गया कि गर्मी के कारण 37 फीसदी मौतें केवल इंसानों की गतिविधियों से हुई हैं।

Leave a comment