Paris Olympics: हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला मेडल

Paris Olympics: हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला मेडल

Paris Olympics 2024: पेरिस से भारत के लिए दूसरे दिन एक अच्छी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक में भारत के हिस्से पहला पदक आ गया है। 10 मिटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत लिया है। इस जीत के साथ ही मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ओलंपिक में कोई पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं। उन्होंने 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है। बता दें, इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

एशियाई खोलों टीम में नहीं थी हिस्सा

महज नौ माह पहले तक मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल की भारतीय टीम में भी शामिल नहीं थीं। बीते वर्ष वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में खेलीं, लेकिन इस इवेंट की टीम में नहीं थीं। यह वह इवेंट है जो उनके दिल के सबसे करीब है। एशियाड से पहले मनु भाकर ने पिछले सारे विवादों को भुलाकर कोच जसपाल राणा का हाथा थामा तो इसकी एक वजह 10 मीटर एयर पिस्टल में वापस प्रभुत्व स्थापित करना था। मनु 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 70 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। 2021 में हुए ओलंपिक में वह सातवें स्थान पर रहीं। 2023 में मनु ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वह पेरिस ओलंपिक में 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं। 

मनु को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी बधाई

मनु भाकर के पदक जीतने पर देश में जश्न का माहौल बन गया। हर किसी ने उनके मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मनु भाकर को बधाई दी। वहीं, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी मनु भारक को जीत की बधाई दी। वहीं, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिवन बिंद्रा ने भी मनु को जीत की बधाई दी। गौरतलब है कि मनु ने शूटिंग में भारत को 12 साल बाद ओलंपिक मेडल दिलाया। भारत ने आखिरी बार साल 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। भारत के शूटर गगन नारंग और दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था। अब 2024 में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सूखे को खत्म किया। 

Leave a comment