भारत, रूस, चीन और ब्राजील की एकजुटता से डगमगाई ट्रंप की रणनीति, अमेरिकी किसानों पर मंडराया संकट

भारत, रूस, चीन और ब्राजील की एकजुटता से डगमगाई ट्रंप की रणनीति, अमेरिकी किसानों पर मंडराया संकट

BRICS vs Trump: अमेरिका के किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। देश की दो प्रमुख फसलें — मक्का और सोयाबीन, वैश्विक बाजार में खरीदारों के अभाव से जूझ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत, चीन, रूस और ब्राजील जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अगर अमेरिका पर दबाव बनाए रखती हैं, तो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति अंततः घुटने टेक सकती है।

अमेरिकी सीनेट में भी यह मुद्दा गर्मा गया है। सीनेट नेता जॉन थ्यून ने खुद यह स्वीकार किया कि टैरिफ युद्ध के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बाजार नहीं मिल रहा।

नवरूप सिंह ने बताई अमेरिका की गिरती स्थिति

भारतीय लेखक और वकील नवरूप सिंह ने इस मुद्दे पर X (पूर्व ट्विटर) पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि, "अमेरिकी मक्का और सोयाबीन के लिए अब कोई खरीदार नहीं बचा। अगर भारत और चीन जैसे देश डटे रहे, तो ट्रंप को झुकना पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि अमेरिका के टैरिफ हमलों के जवाब में चीन, ब्राजील और भारत जैसे देशों ने जो कड़ा रुख अपनाया है, वह वाशिंगटन की व्यापार नीति की पोल खोल रहा है। अमेरिका के लिए अब यह राहत का समय नहीं बल्कि नीतियों पर पुनर्विचार का समय है।

चीन ने छोड़ा अमेरिका का साथ

अमेरिका के लिए सबसे बड़ा झटका तब लगा जब चीन ने अमेरिकी सोयाबीन की खरीद पूरी तरह बंद कर दी। अब चीन अपनी अधिकांश सोयाबीन ब्राजील और अर्जेंटीना से खरीद रहा है। पिछले वर्ष अमेरिका ने 24.5अरब डॉलर का सोयाबीन निर्यात किया था, जिसमें अकेले चीन की हिस्सेदारी 12.5अरब डॉलर की थी। इसके विपरीत भारत जैसे बाजारों में अमेरिकी सोयाबीन की एंट्री अब भी मुश्किल बनी हुई है, जहां 60%तक का आयात शुल्क और GMO फूड बैन लागू है।

ट्रंप की टैरिफ नीति बनी खुद के लिए बोझ

अमेरिका द्वारा शुरू किया गया ट्रेड वॉर अब उसी पर भारी पड़ रहा है। सीमित खरीदारों की वजह से कई अमेरिकी किसान अपनी उपज का भंडारण कर रहे हैं या घाटा सहने को मजबूर हैं। सरकार राहत पैकेज की बात कर रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसानों को अब भी कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका है। BRICS देशों की रणनीतिक एकजुटता अब वैश्विक व्यापार संतुलन को अमेरिका से दूर धकेल रही है।

Leave a comment