IND vs SL T20: सूर्या-गंभीर की जोड़ी की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 43 रनों से हराकर जीत को किया अपने नाम

IND vs SL T20: सूर्या-गंभीर की जोड़ी की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 43 रनों से हराकर जीत को किया अपने नाम

IND vs SL: सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को हरा दिया है। यह एक हाई स्कोरिंग मैच था जिसमें एक समय ऐसा लग रहा था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका आसानी से जीत जाएगी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया।

मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213/7 रन बनाए। जिसके बाद जवाब में श्रीलंका 170 रन पर ऑलआउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय श्रीलंका का स्कोर 140/1 तक पहुंच गया था, जिसके बाद टीम इंडिया की जीत खतरे में पड़ गई थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच पूरी तरह पलट दिया और जीत हासिल की।

मैदान में उतरते ही छक्के-चौकों की बौछार

वहीं मौदान में उतरते ही सूर्यकुमार यादव ने चौके-छक्के जड़ना शुरू कर दिया था। सूर्या ने 223 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 58 रन ठोके। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्या ने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 इंटनेशनल करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। वहीं उन्होंने 2022 में अपने टी20 आई करियर की फास्टेस्ट फिफ्टी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंद में ठोकी थी।

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 69 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 16 मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, टीम इंडिया के द्ग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 16 मैन ऑफ द मैच जीतने में 125 टी20 इंटरनेशनल मैच लगे थे। सूर्यकुमार यादव ने इस तरह विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की पारी खेलकर भारत को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Leave a comment