IND vs SA: महीने पहले मिली हार का टीम इंडिया ने लिया बदला, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

IND vs SA: महीने पहले मिली हार का टीम इंडिया ने लिया बदला, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

IND vs SA 3rd ODI:  टीम इंडिया ने आखिरी और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हरा दिया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में 2-1 से हरा कर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। वहीं भारतीय टीम ने 23 महीने पहले मिली हार कर भी बदला ले लिया है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों का टारगेट दिया था। 

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 296 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा में करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 218 रनों पर ढेर हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 114 गेंद पर 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी ने उन्होंनेतीन छक्के और दो चक्कों की मदद में शतकीय पारी खेली। साथ दक्षिण को 296 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

218 रनों पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत शानदार रही है। उन्होंने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 59 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। उसके बाद रीजा हेंडरिक्स (19) को अर्शदीप ने अपना शिकार बना लिया। वहीं टोनी डि जॉर्जी ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया और पूरी टीम मजह 218 रनों पर ढेर हो गया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप ने लिए। उन्होंने 9 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

Leave a comment