
Ind vs SA: चौथे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-1 सीरीज अपने नाम कर ली। टी20 मैच में भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कई बड़े कीर्तिमान हासिल किए।
जोहांसबर्ग के मैदान पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने छक्कों की बारिश कर दी। दोनों बल्लेबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लाचार दिखाई दिए। मुकाबले में छक्कों की बरसात के साथ-साथ कई बड़े कीर्तिमान भी ध्वस्त हो गए। इस सीरीज में संजू सैमसन ने दूसरा शतक लगाया है। वहीं, तिलक वर्मा ने लगातार दूसरा बार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस साल में टी20 इंटरनेशनल में सैमसन ने तीसरा शतक है। एक कैलंडर में तीन शतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।
सबसे बड़ी साझेदारी
दूसरे विकेट के लिए सैमसन और तिलक वर्मा ने नाबाद 210 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए अबतक की सबसे बड़ी भागीदारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट की सबसे बड़ी भागीदारी है। टी20 में दूसरे विकेट या इससे नीचे यह सबसे बड़ी भागीदारी है। किसी भी टीम ने पहले ऐसा नहीं किया।
टीम इंडिया ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड
जोहांसबर्ग के मैदान पर अबतक का सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने बनाया है। विदेशी धरती पर भारत(283) ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। अफ्रीका के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने खड़ा किया है। भारतीय टीम ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले 22 छक्कों का कीर्तिमान था लेकिन अब 23 हो गए हैं।
सबसे तेज शतकों की लिस्ट तिलक
लगातार दो शतक लगाकर तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया। इसके साथ वह उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ा है। तिलक वर्मा से पहले रोहित शर्मा ने 35 और संजू सैमसन ने 40 गेंदों में शतक लगाया था। अब इस लिस्ट में तिलक वर्मा भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने 41 गेंदों में शतकीय पारी खेल कर इस खास लिस्ट में जगह बना ली है।
Leave a comment