IND vs PAK: चैंपियन ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, हरमनप्रीत की सेना ने 2-1 से मैच किया अपने नाम

IND vs PAK Champion Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की है। भारत ने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल किया।
पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की। भारत की शुरुआत आक्रमक रही लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने की 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश नाकाम रहा। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। ये गोल पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने किया। वहीं, भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। पेनल्टी कॉर्नर के मौक को भुनाते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया।
दूसरे क्वार्टर में भारत को बढ़त
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत की। भारत ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत ने बिना गलती के भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। वहीं, पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन , टीम फायदा नहीं उठा सकी। साथ ही भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले हाफ तक भारत ने 2-1 से बढ़त बनाए रखी।
तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान का छूटा पसीना
तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर की गलती का फायदा उठाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि पेनल्टी कॉर्नर पर भारत गोल नहीं कर सका। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गलती से पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जर्मनप्रीत सिंह शानदार बचाव किया। पाकिस्तान को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिला औऱ गोलकीपर पाठक ने तीनों बार बचाव किया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। आखिरी क्वार्टर में भारत आक्रमक खेलते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल में तब्दील नहीं हो सका। पाकिस्तान के राणा वाहिद को येलो कार्ड मिला। जिसके बाद उनको 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजा गया। वहीं, आखिरी मिनट में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका।
Leave a comment