IND VS NZ TEST: ऋषभ पंत ने यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे, किवी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

IND VS NZ TEST: ऋषभ पंत ने यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे, किवी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

IND VS NZ 3rd TEST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है। हालांकि, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेली है। भले ही भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे लेकिन मध्यमक्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को संभाला। भारत की तरफ ये शुभमन गिल ने 90 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तेजतर्रार 60 रनों की पारी खेली। साथ ही उन्होंने तेज अर्धशतक के मामले यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है।   

पंत ने यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे              

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में ऋषभ पंत ने 59 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। साथ ही उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अर्धशतक बनाए। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ पंत ने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 41 गेंदों पर अर्धशतक बनाए थे।    

धोनी को भी छोड़ा पीछे  

इसके अलावा पंत ने महेंद्र धोनी का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया है। बता दें कि, पंत ने धोनी को पछाड़ते हुए टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतक बना चुके हैं। ये कारनामा करनेवाले पंत भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं।    

ईश सोढ़ी का शिकार बने पंत               

ऋषभ पंत अर्धशतक पूरा करने के बाद 38वें ओवर में न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हो गए। पंत ने 59 गेंदों पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 60 रनों की धुंआधार पारी खेली। बता दें कि, पंत पिछली 18 टेस्ट पारियों में करीब 1000 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक बनाए हैं।                

Leave a comment