IND VS NZ TEST: पहले टेस्ट में भारत के हिस्से आई हार, जीत के बाद न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद

IND VS NZ TEST: पहले टेस्ट में भारत के हिस्से आई हार, जीत के बाद न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद

IND VS NZ TEST Bengluru Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यह टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा था। बेंगलुरू टेस्ट को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से अपने नाम किया। बता दें कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे न्यूजीलैंड ने हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही किवी टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम 46 रनों पर सीमट गई थी। वहीं, किवी टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रनों की बढ़त ली थी। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए लेकिन 107 रनों की ही बढ़त ले सकी थी।     

पहली पारी में भारत की खराब बल्लेबाजी

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि रोहित शर्मा का ये फैसला गलत साबित हुआ और पहली पारी में भारतीय टीम सस्ते में निपट गई। बता दें कि पहली पारी में भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 13 रन, रोहित शर्मा ने 2 रन बनाए थे। हालांकि विराट कोहली शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा सरफाराज खान भी शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए और केएल राहुल भी खाता खोलने में नाकाम रहे थे। इसके अलावा दोनों स्पीनर्स रवींद्र जाडेजा और आर अश्विन भी खाता नहीं खोल पाए थे। निचले क्रम की बल्लेबाजी में कुलदीप यादव ने 2 रन, जसप्रीत बुमराह ने 1 रन और मोहम्मद सिराज ने 4 रन बनाए थे।  

न्यूजीलैंड की पहली पारी शानदार                 

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ पहली पारी की शुरुआत धुंआधार तरीके से की गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 15 रन और डेवोन कॉन्वे ने 91 रनों की पारी खेली। इसके अवाला वील यंग ने 33 रन, रचीन रवींद्र ने 134 रन, डैरी मिचेल ने 18 रन, टॉम ब्लंडेल ने 5 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 14 रन, मैट हेनरी ने 8 रन, टीम साउथी ने 65 रन, एजाज पटेल ने 4 रन बनाए थे। वहीं, विलियम ओ'रूर्के खाता नहीं खोल पाए थे। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रनों की बढ़त ली थी। 

भारत की दूसरी पारी               

पहली पारी में भले ही भारतीय बल्लेबाज नाकाम रहे हो लेकन दूसरी पारी भारत के युवा बल्लेबाजों ने किवी गेंदबाजों की खूब क्लास लगाई। भारत की तरफ से यशस्वी जयसवाल ने 35 रन, रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए थे। हालांकि विराट कोहली शतक से चूक गए। उन्होंने 70 रनों की पारी खेलीा। इसके अलावा सरफाराज खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए और भारतीय टीम को संकट से उबारा। वहीं, ऋषभ पंत शतक से चूक गए। उन्होंने 99 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दोनों स्पीनर्स रवींद्र जाडेजा और आर अश्विन भी क्रमशः 5 और 15 रन बनाए। निचले क्रम की बल्लेबाजी में कुलदीप यादव ने 6 रन, जसप्रीत बुमराह ने 0 रन और मोहम्मद सिराज ने 0 पर आउट हुए।                                                                                                                                    

Leave a comment