Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैड ने की टीम घोषित, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैड ने की टीम घोषित, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

IND vs ENG 1st Test Match: भारत और इंग्लैड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम जल्दहेडिंग्ले लीड्सपहुंचने वाली है। इंग्लैड के खिलाफ भारतीय स्क्वाड का ऐलान BCCIने पहले ही कर दिया था। अब पहले टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैड ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बेन स्टोक्स के हाथों इंग्लैड टीम की कमान सौंपी गई हैं। कुल 14 खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी गई है। लंबे समय के बाद जिमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। 2022 में उन्होंने अंतिम बार टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके अलावा जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से को भी भारत के खिलाफ खेलने का मौका दिया गया है।

शुभमन गिल पहली बार करेंगे कप्तानी

पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के गौरमौजूदगी में भारतीय टीम टेस्ट खेलेगी। ऐसे में शुभमन गिल के हाथों में टेस्ट टीम की कमान दी गई है। रवींद्र जडेजा को छोड़ दें, तो एक भी खिलाड़ी टीम में ऐसा नहीं है, जिसे लंबा अनुभव है। इंग्लैड के खिलाफ भारतीय स्क्वाड में सभी युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा तो वहीं अनुभवी खिलाड़ी ना होने का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच टेस्ट मुकाबले खेलेगी। पहला मैच हेडिंग्ले में होगा। इसके बाद कारवां एजबेस्टन, लॉर्ड्स और एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में बांकी के चार मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम को जीतना काफी जरूरी है। क्योंकि साल 2007 के बाद इंग्लैंड में कोई भी सीरीज भारतीय टीम नहीं जीत पाई है।

इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब चौथी टीम कौन होगी ये एक-दो दिन में तय हो जाएगा। वहीं, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयस चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast