IND VS AUS TEST: "गावा में दिखेगा विराट का पुराना रूप" पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

IND VS AUS TEST:

IND VS AUS THIRD TEST: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 12दिसंबर से खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1से बराबारी पर है। पहला टेस्ट भारतीय टीम ने जीता था। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को परास्त कर दिया। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों की पोल भी खुल गई है। कोई भी बल्लेबाज 50 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका था।

इस सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि हरभजन ने कहा कि गावा टेस्ट के लिए विराट कोहली खास तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फ्रंटफुट बल्लेबाज हैं लेकिन गाबा में उछाल से निपटने के लिए बैकफुट पर काम कर रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया कि पिच में फर्क  

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि मैंने विराट को बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उनके साथ बहुत क्रिकेट खेली है। वह फ्रंट फुट के खिलाड़ी है। भारतीय सरजमीं पर उछाल को जानते हुए भी आपको फ्रंट फुट पर खेलना होता है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, लैंगर, हेडन भारत में फ्रंट फुट पर खेलते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल होती थी, ये खिलाड़ी बैकफुट पर खेलते थे। हरभजन सिंह ने कहा कि विराट कोहाली भी बैकफुट पर खेलने का अभ्यास कर रहे हैं।     

गाबा में होगी उछाल भरी पिच   

भज्जी ने आगे कहा कि वह  जानते हैं कि गाबा एक अलग विकेट होगा जहां उन्हें काफी उछाल और गति का सामना करना पड़ेगा और उन्हें बैकफुट गेम को अपने खेल में शामिल करने की आवश्यकता है। उन्हें खेल पर काम करते हुए देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि जिस झटके से वह एडिलेड में गुजरे हैं और विराट कोहली जिस तरह के खिलाड़ी हैं, हम उन्हें अगले टेस्ट में वापसी करते देख सकते हैं।                                                                                                                                                   

Leave a comment