
IND VS AUS Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि कंगारू टीम की तरफ से 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने पदार्पण किया है।
मैदान पर हुई भिड़ंत
इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा सैम कोंस्टास की हो रही है। मैच के दौरान सैम कोंस्टास और विराट कोहली की भिड़ंत भी देखने को मिली। दरअसल ओवर खत्म होन के बाद सैम कोंस्टास और विराट कोहली क्रीज बदल रहे थे। उसी दौरान दोनों के कंधे टकरा गए। जिसके बाद सैम कोंस्टास और विराट कोहली के बीच बहस होने लगी। वहीं, बहस बढ़ता देख अंपयार को दखल देना पड़ा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
आईसीसी ले सकती है एक्शन
अब सैम कोंस्टास और विराट कोहली के इस रवैये पर आईसीसी एक्शन ले सकती है। क्योंकि, मैदान पर दो खिलाड़ी का आपस में भिड़ना आईसीसी की आचार संहिता के खिलाफ है। हालांकि, मैदानी पर जब भी दो खिलाड़ी के बीच बहस या भिड़ंत होती है, तो अंपायर को मामले की रिपोर्ट तैयार करनी होती है। जिसके बाद अंपायर्स को लगता है कि किसी खिलाड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, तो उसके बाद अंपायर्स की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय मैच रेफरी लेते हैं।
कोहली पर लग सकता है बैन
वहीं, अगर मैच रेफरी विराट कोहली को चार डिमेरिट अंक देते है, तो कोहली तो एक टेस्ट या दो वनडे मैचों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी को शुरू होने वाले टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है। हालांकि, भारतीय टीम मैंनेजमेंट या कोहली खुद किसी भी प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सरते हैं। वहीं, डिमेरिट प्वाइंट खिलाड़ी के रिकॉर्ड में दो सालों कर रहेंगे।
Leave a comment