IND VS SL: श्रीलंका को हरा एशिया कप में फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश से होगा खिताबी मुकाबला

IND VS SL: श्रीलंका को हरा एशिया कप में फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश से होगा खिताबी मुकाबला

IND VS SL Womens Asia Cup Final: भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार यानी 20 दिसंबर को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी। मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 99 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारतीय टीम ने 31 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। अब फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं, फाइनल रविवार यानी 22 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।    
 
बता दें कि, भारत की तरफ से गोंगाडी त्रिशा ने 22 गेंदों पर सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। जी. कमलिनी ने 26 गेंदों पर 28 रनों का बनाए।वहीं, कमलिनी ने अपनी पारी में तीन चौके के अलावा एक सिक्स ठोका। इसके अलावा मिथिला विनोद 4 चौकों की मदद से 17 रन पर नाबाद रहीं। श्रीलंका की तरफ से चमोदी प्रबोदा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। शशिनी गिम्हानी ने दो विकेट लिए। 
 
जानें मुकाबले का हाल   
 
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 98 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए कप्तान मनुडी नानायक्कारा ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेलीं। जिसमें दो छक्के के अलावा एक चौका शामिल था। वहीं विकेटकीपर सुमुदु निसानसाला ने 21 रन बनाए। बाकी की श्रीलंकाई बल्लेबाज दोहरे अंकों का आंकड़ां नहीं छू पाए। भारत की तरफ से लेफ्ट-आर्म स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं बाएं हाथ की स्पिन बॉलर परुणिका सिसोदिया ने दो सफलताएं हासिल कीं। शबनम शकील और द्रिति केसरी को भी एक-एक विकेट मिला।      
 
भारत की प्लेइंग-11: कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), गोंगाडी तृषा , भाविका अहिरे, द्रिति केसरी, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, शबनम शकील और परुणिका सिसौदिया                                                                       
 
श्रीलंका की प्लेइंग-11: सुमुदु निसानसाला, संजना कविंदी, दहामी सनेथमा, रश्मिका सेववंडी, हिरुनी हंसिका, अशेनी थलागुने, चमोदी प्रबोदा, शशिनी गिम्हानी , मनुडी नानायक्कारा (कप्तान), लिमांसा थिलाकारथने और प्रमुदी मेथसारा          

Leave a comment