
IIC Womens T20I World Cup: इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात में महिला टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 10टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार विश्व कप में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार आट्रेलियाई टीम को मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों मुकाबलों में जीत मिली है। अब ऑस्टेलियाई महिला टीम को भारतीय महिला टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है।
टीम की दो दिग्गज हुईं घायल
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाज एलिसा हीली और गेंदबाज तायला व्लामिन्क चोटिल हो गई हैं। उन दोनों को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बीच में मैदान छोड़ना पड़ा। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण दर्द से कराह रही थीं। जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। अब दोनों खिलाड़ी के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चिंता बढ़ गई है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 10वें ओवर में एलिसा हिली को मैदान छोड़ना पड़ा। उन्होंने 23 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। वहीं, मैच के 14वें ओवर में तायला व्लामिन्क चोटिल हो गई। हालांकि वो एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कर सकीं।
टेंशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम
टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अब टेंशन में हैं। क्योंकि उनका अगला मुकाबला भारत के खिलाफ है। टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में भारत भी मजबूत स्थित में है। भारत ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें से दो में जीत और एक में हार का सामन करना पड़ा है। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अब ये देखने वाली बात होगी की भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों खिलाड़ी फिटनेस प्राप्त करते हैं या नहीं।
Leave a comment