हिंसक हुआ इमरान खान की पार्टी का मार्च, छह सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत

हिंसक हुआ इमरान खान की पार्टी का मार्च, छह सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत

Violence In Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के मार्च में हिंसा हो गई है। इस हिंसा में छह सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा सुरक्षबल घायल हो गए हैं। अब हालात को तनावपूर्ण देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने इस्लमाबाद में सेना तैनात कर दिए हैं। साथ ही उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान-ए-इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला था। जिसमें हिंसा हो गई है। 

इमरान खान का गंभीर आरोप                                      

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान खान ने आरोप लगाए थे कि शहबाज सरकार ने लोगों द्वारा दिए गए जनादेश की चोरी है। साथ ही 26 वें संविधान संशोधन के पारित होने पर निंदा की थी और देशभर में विरोध- प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। जिसके बाद खान के समर्थक बड़ी संख्या में इस्लामाबाद तक मार्च निकालने के लिए एकत्रित हुए थे। हालांकि, पीटीआई समर्थकों को राजधानी में प्रवेश करने और धरना देने से रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। बता दें कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और उच्चतम न्यायालय के करीब पहुंचना चा रहे थे।

सरकार ने इमरान खान की पत्नी पर लगाए आरोप                          

इससे पहले सोमवार यानी 25 नवंबर की रात पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के हमले में 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। दूसरी तरफ पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने कहा कि पीटीआई समर्थकों द्वारा इस्लामाबाद जाते समय कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। बुखारी ने कहा कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी इस देश में हिंसा भड़का रही हैं। उन्होंने कहा कि बुशरा अपने पति को रिहा करवाने के लिए पश्तूनों को भड़का रही हैं। हालांकि, बुशरा बीबी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।                                                                            

 

Leave a comment