
ICC Test Ranking:पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन, मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय खिलाड़ियों को मिला है। आपको बता दें कि आईसीसी ने खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ी छा गए हैं। रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा स्पिनर कुलदीप यादव को मिला है।
बात अगर कुलदीप यादव कि करें तो, टेस्ट रैंकिंग को उनको फायदा पहुंचा है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कुलदीप यादव 668रेटिंग प्वाइंट के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में तीन विकेट लिए थे। इससे पहले कुलदीप यादव 16वें स्थान पर थे।
बुमराह और अश्विन टॉप पर
कुलदीप यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने भी आईसीसी रैंकिंग में अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोनों ने कुछ खासा प्रदर्शन किया था। इसके बाबजूद जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैकिंग में नंबर एक स्थान पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के 871अंक है। इसके अलावा नंबर दो पर स्पिनर आर अश्विन का नाम शामिल हैं। आर अश्विन के 849 रेंटिंग प्वाइंट है।
24 नवंबर से दूसरा टेस्ट मैच
आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी। ताकि अंतिम मुकाबला निर्णायक हों। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरु टेस्ट को न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट से जीता था। जीत के साथ किवी टीम ने सीरीज में 1-0 बढ़त बना ली थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को भी टेस्ट रैंकिंग में सफलता मिली है। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के दम किवी टीम को पहले मैच में जीत मिली थी।
Leave a comment