Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली भी नहीं हासिल कर पाए ऐसा मुकाम

ICC T20I Rankings:  अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली भी नहीं हासिल कर पाए ऐसा मुकाम

ICC T20I Rankings:  एशिया कप 2025 में तूफान मचाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 प्लेयर रैंकिंग्स में 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। साथ ही उन्होंने डेविड मलान के (919) का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।

एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने 7 मैचौं में 314 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 45 और स्ट्राइक रेट 200 का रहा। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत अभिषेक ने आईसीसी पुरुष टी20 प्लेयर रैंकिंग्स में 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर नंबर-1 के स्थान पर पहुंच गए।

931 तर पहुंचा रेटिंग स्कोर

अभिषेक शर्मा ने सुपर फोर में श्रीलंका के खुलाफ 61 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी वजह से उनका रेटिंग स्कोर 931 तक पहुंच गया। हालांकि वह फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 5 रन पर आउट हो गए। लेकिन इस टूर्नामेंट में उनकी पारियों ने भारत की जीत में अहम योगदान निभाया।  

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने केवल मलान को पीछे नहीं छोड़ बल्कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के करियर-हाई 909 पॉइंट्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ कर इतिहास रच दिया। एशिया कप में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने कई मुकाबलों में एक तरफा जीत हासिल की। बता दें कि एशिय कप में भारत ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में तीन बार मात दी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: बोल्ड आउट के नियम में बड़ा बदलाव, अब इस तरह विकेट गिरने पर आउट नहीं होगा बल्लेबाज

Cricket Rules:क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बोल्ड आउट से जुड़े एक खास नियम में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज के शॉट खेलने के बाद गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर लुढ़कते हुए स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगती है, तो बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा।

राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, सहवाग के बेटे की टीम को 198 रन से रौंदा; 41 गेंदों में ठोके 85 रन

Anvy Dravid Team Defeats Aryavir Team:क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बेटों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का आमना-सामना अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हुआ। 12 अक्टूबर को कर्नाटक और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में अन्वय ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा।

Sports News: छोटे शहर से विश्व पोडियम तक, वेद नीरज फौर ने शतरंज में रचा इतिहास, IBCA वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sports News: भारत के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी वेद नीरज फौर ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। ग्रीस के क्रीत शहर में आयोजित 13वीं IBCA वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 में वेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान (World No. 3) पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast