Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में HTET परीक्षा स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को लगा झटका

हरियाणा में HTET परीक्षा स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को लगा झटका

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राज्य में 13 और 14 जून को होने वाली HTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। हाल ही में बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन अब अचानक परीक्षा टाल दिए जाने से उम्मीदवारों में निराशा देखने को मिल रही है। फिलहाल नई परीक्षा तिथियों का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी लगा झटका

इस बार हरियाणा में करीब 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी HTET परीक्षा देने वाले थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पूरे राज्य में 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। हालांकि अब परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी तैयारियां रोक दी गई हैं। इसी बीच HTET और TET से जुड़ा एक बड़ा फैसला भी सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने TET की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली रिव्यू याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि शिक्षक बनने के लिए TET पास करना जरूरी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने  दी उम्मीदवारों को राहत 

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवारों को थोड़ी राहत भी दी है। पहले TET पास करने के लिए 2 साल की समय सीमा तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। यानी अब अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ HTET परीक्षा स्थगित होने से उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह साफ कर दिया है कि बिना TET के शिक्षक भर्ती संभव नहीं होगी।

अब सभी अभ्यर्थियों की नजर नई परीक्षा तारीखों पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड जल्द ही नई तारीखों और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast