
WOMEN'S RESERVATION BILL: संसद में चल रहे विशेष सत्र में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े। लोकसभा में यह बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। सरकार को उम्मीद है कि जिस तरह लोकसभा में सभी पार्टियों ने इस बिल का समर्थन किया है। उसी तरह महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में समर्थन मिलने की उम्मीद है।
सरकार के पास राज्यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्यसभा में कुल 239 सदस्य है। वहीं एनडीए के पास करीब 112 सांसद है। इस बिल को पारित करने में भाजपा को अपने सहयोगी दल की जरूरत पड़ेगी। महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक संविधान संशोधन विधेयक है। जिसे राज्यसभा में पास करने के लिए कुल 158 सांसदों का समर्थन चहिए। सरकार को इस बिल को पास कराने के लिए कांग्रेस,तृणमूल जैसे बड़े दल का समर्थन भी चाहिए होगा।
आज राज्यसभा में होगा पेश
लोकसभा में घंटों की बहस के बाद महिला आरक्षण बिल को पास हो गया है। जिसके आज यानि गुरूवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। साथ ही इस बिल चर्चा के लिए 7 घंटे का समय तय किया गया है।
पीएम मोदी ने पार्टियों का किया धन्यवाद
लोकसभा में बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इस अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पारित होने पर खुशी हुई। मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भी अधिक भागीदारी को सक्षम करेगा।
Leave a comment