Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 13 NOVEMBER 2023, AAJ KA RASHIFAL: इस राशियों पर होगी विशेष कृपा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानें अपना दैनिक राशिफल

HOROSCOPE TODAY 13 NOVEMBER 2023, AAJ KA RASHIFAL: इस राशियों पर होगी विशेष कृपा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानें अपना दैनिक राशिफल

HOROSCOPE TODAY 13 NOVEMBER 2023, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13नवंबर 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के दिवाली के दिन कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपने धन को बहुत ही सोच समझकर खर्च करना होगा। किसी दुसरे व्यक्ति के दिखावे में आने से बचें। वहीं कन्या राशि के जातकों का आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद हो सकता है, आपको सावधानी से काम करना होगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का मान रखेंगे। आज आपको पूर्व में की गई गलती का एहसास होगा और इससे आप सबक भी लेंगे। यदि आपने इन गलतियों से सबक नहीं लिया तो ये भविष्य में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आज आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहने के चलते आप अपने साथ-साथ दूसरों के कामों पर भी ध्यान देंगे, जिससे आपको बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई अच्छा पद मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको धन की कमी नहीं होगी जिसके चलते परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े व आभूषण भी खरीद सकते हैं। आज आप अपना समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए व्यतीत करेंगे। अपने रक्त संबंधी रिश्तों में तोलमोल कर बोलना होगा, अन्यथा आपका उनके साथ विवाद हो सकता है। जो जातक नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आपके पिता जी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों की साख बढ़ेगी, जिससे उन्हें एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आना हो सकता है। अपनी वाणी के माध्यम से अपने आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक आज कुछ आध्यात्मिक विषयों में रुचि दिखाएंगे। आपके द्वारा किये गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपने धन को बहुत ही सोच समझकर खर्च करना होगा। किसी दुसरे व्यक्ति के दिखावे में आने से बचें। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवशयकता है। प्रेम जीवन जी रहे जातक अपने आपसी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे बखूबी निभाना होगा। ऐसा करने से आपके सीनियर्स आपसे काफी ज्यादा खुश होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। यदि आपने कोई निर्णय किसी बहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर लिया है तो आपको कोई समस्या हो सकती है। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमे आपको अपने वरिष्ठ लोगों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी कार्य मिलेगा, उसे आसानी से पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवशयकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज के दिन अत्यधिक लाभ होगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रहिउ थी तो वह आज समाप्त होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद हो सकता है, आपको सावधानी से काम करना होगा। संतान पक्ष किसी बात पर नाराज हो सकती है। यदि परिवार के सदस्य के विवाह की चिंता सता रही थी,तो आज विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की अपने गुरुजनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को किसी काम को पूरा करने के लिए विश्वास अडिग रहेगा। आज के दिन आपको अपने खर्चों की एक सूची बनानी होगी। बिना सोचे समझें किसी भी निवेश में धन न लगाएं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत ख़राब थी, तो स्वास्थय बिगड़ सकता है। आज का दिन आपका भागदौड़ में बीतेगा। आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके कुछ नये मित्र बनेंगे। राजनीति में किस्मत आजमा रहे जातकों को कोई बड़ी जिमेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति समझौता नहीं करना है। आज आप अपनी वाणी के कारण मुसीबत में आ सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी अधिकारी से ज्यादा बोल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा और यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई,तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ निर्णय बहुत ही सूझबूझ से लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे,तो जीवन में सरसता बनी रहेगी और आपकी सूझबूझ से लिया गया कोई निर्णय आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। स्थायित्व को बल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आप खान पान में लापरवाही न बरतें। इसीलिए योग व व्यायाम पर पूरा जोर दें और उन्हें अवश्य करें,तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ्य रख पाएंगे। बिजनेस की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत व लगन से किसी कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको आज नौकरी में यदि अधिकारी कोई जिम्मेदारी सौंपे,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। खर्चो पर आप अंकुश लगाए रखें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ बचत करने में कामयाब रहेंगे और यदि आपने पहले से किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए  का दिन आप आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे,क्योंकि आपके कुछ धन संबंधित मामले आपके लिए नई समस्या लेकर आ सकते हैं। आपका ध्यान अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कोई काम सहजता से करना होगा,तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है,जिसके बाद वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आप अपने मनोबल को ऊंचा करके अपनी सोच में कुछ बदलाव लाएंगे,जिससे संतान भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आप अपने घर में चल रहे वाद-विवाद को आप परेशान रहेंगे,जो आपके किसी करीबी की मदद से समाप्त हो सकता है,जिससे परिजनों के बीच नजदीकियां आएगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं और वह आपको अवश्य लाकर देंगे। आज आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 23 May 2026: इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, कुछ लोगों को रहना होगा सतर्क

23 मई का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर नौकरी, व्यापार, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है।

Horoscope Tomorrow 25 May 2026, Kal Ka Rashifal: मेष-वृषभ को करियर में मिलेगा लाभ, होगी वाहवाही; यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 25 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 25 मई 2026 रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Aaj Ka Rashifal: गंगा दशहरा पर बने शुभ योग, कई राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast