Horoscope Today 05 December2023, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार इन 4 राशियों पर होगी बजरंगबली की विशेष कृपा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 05 December2023, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार इन 4 राशियों पर होगी बजरंगबली की विशेष कृपा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 05 December2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 05 दिसंबर 2023, मंगलवारका दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। वहीं कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी भी प्रकार की बड़ी धन हानि आपके साथ हो सकती है। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। व्यापार में मंदी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अलग अलग परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में परिवार के द्वारा आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मित्र के घर जा सकते हैं, जिसके बाद आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। नौकरीपेशा जातकों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है, उनका प्रमोशन हो सकता है। व्यवसाय करने वाले जातकों को आज अपने प्रतिद्वंदी से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी भी प्रकार की बड़ी धन हानि आपके साथ हो सकती है। अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने मित्र के साथ हुई दोस्ती को प्रेम में परिवर्तित करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती भी खत्म हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आप अपने व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे। यदि नौकरी क्षेत्र में परिवर्तन करने का सोच रहे हैं तो, आज किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करें।परिवार में सुख शांति रहेगी, संतान पक्ष की ओर से शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। यदि धार्मिक यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो विचार अच्छा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज एक तरह से अपने नए दिन की शुरुआत कर सकते हैं।किसी सरकारी नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। घर पर धार्मिक पाठ का आयोजन करना आपके लिए अत्यधिक लाभकारी होगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें।

तुला राशि

 

तुला राशि के जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक ठाक रहेगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने के चलते परिवार के सदस्य भी आपसे ना खुश रहेंगे, और परिवार का माहौल गरमा सकता है। आपके द्वारा किए गए खर्चे सिर दर्द बन सकते हैं, जिनपर आपको लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी दोस्त के प्रमोशन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से भी निजात मिलने की संभावना है। माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। घर पर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज व्यापार के चलते  यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज का दिन फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी कार्य को करने के लिए अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की सभी आवश्यकताओं को आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य आ जाने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी भी वाद विवाद में बोलते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नही तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। धन संबंधित समस्याओ से आज आपको निजात मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक काम में मंदी के चलते परेशान रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र के जातकों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

Leave a comment