Honor कंपनी चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने पिछले वर्ष दिसंबर में Honor Win सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो मॉडल - Honor Win और Honor Win RT शामिल हैं। इस सीरीज जल्द ही एक नया स्मार्टफोन शामिल किया जाएगा। Honor Win Turbo के डिजाइन का कंपनी ने टीजर दिया है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor ने बताया है कि Honor Win Turbo को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Honor Win Turbo में फ्लैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है।
वायरल खबरों के मुताबिक कंपनी की योजना चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है।
Also read: Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स; जानें कीमत
इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की हो सकती है। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। यह Honor Power सीरीज का स्मार्टफोन होने का संकेत मिल रहा है।
इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है।
Also read: Google Pixel 11 धांसू फीचर Pixel Glow के साथ होगा लांच! Gemini के साथ मिलकर करेगा काम
यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU है। Honor की Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 16.4 घंटे की गेमिंग और 31.3 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करती है।