Himachal Road Accident: ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई, पांच लोगों की मौत

Himachal Road Accident: ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई, पांच लोगों की मौत

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिए है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले में कुठार कलां में पंजाब नंबर गाड़ी एक खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिसबल पहुंचा और कार में सवार लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिन्हें डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल हो रहा है।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment