जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Himachal Pradesh Crime: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने 26 साल के भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुखविंदर के रूप में की गई है। ये घटना लुदरेट गांव में उस समय हुई जब मृतक अशोक किसी काम से जा रहा था, लेकिन उसके भतीजे ने उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया।
चाकू से वार कर आरोपी हुआ फरार
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और सुखविंदर ने अशोक पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सुखविंदर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने अशोक को टांडा स्थित राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
कांगड़ा के एसपी अशोक रतन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि अशोक के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। अशोक की मौत के बाद दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Leave a comment