himachal: दबंगों ने तोड़ा गरीब परिवार का आशियाना, न्याय नहीं मिला तो सैनिक दल करेगा आंदोलन

himachal: दबंगों ने तोड़ा गरीब परिवार का आशियाना, न्याय नहीं मिला तो सैनिक दल करेगा आंदोलन

नाहान: हिमाचल के जिला सिरमौर के नैनाटिक्कर क्षेत्र के गांव थनवा में एक दलित गरीब परिवार का मकान तोड़े जाने को लेकर पीडि़त परिवार न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है. नाहन में पीडित दलित परिवार ने दबंगो द्वारा उसका घर तोड़े जाने बारे अवगत करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

जिला सिरमौर के नैनाटिक्कर के गांव थनवा निवासी हुक्कम सिंह ने आरोप लगाते हुए आज मीडिया से रूबरू होकर कहा कि उसकेमकान को जबरन छीनते हुए सोलन निवासी एक व्यक्ति नेतोड़ा है। जिसके बाद अब उसका परिवार सड़क पर आ गया. उन्होंने मद्द की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग उठाई है. हुक्कम सिंह ने बताया कि पंचायत प्रधान समेत स्थानीय प्रतिनिधियों को भी मामले से अवगत करवाने के बाद भी उन्हें अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि उसका अपना घर तोड़े जाने के बाद अब वह अपने भाई के घर पर रहने को मजबूर है. उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

समता सैनिक दल के गीता सिंह ने कहा कि गांव थनवा के गरीब दलित परिवार के घर को तोड़े जाने का मामला गंभीर है. उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीडि़त परिवार को एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिलता तो समता सैनिक दल प्रदेश भर में आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेगा. जिसका जिम्मेवार प्रशासन व सरकार होगी. उन्होंने कहा कि आज पीडि़त परिवार घर तोडज़ाने के बाद सड़क पर आ गया है.

Leave a comment