
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। पिछली रात भी हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं। मैं अभी प्रभावित इलाके में जा रहा हूं। निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान, हमें जो लोग छोड़कर गए हैं उनका है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी बॉडी को निकालने का काम किया जा रहा है। 49 के करीब लोग लापता हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज मौसम थोड़ा साफ हुआ है। हमारा मुख्य लक्ष्य फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है। पर्यटक यहां आए लेकिन वे नदी-नालों के किनारे न जाए। मनाली की भी सड़कें टूटी है, वहां पर फ़ौरी तौर पर सड़कों को जोड़ा गया है। यह आपदा चिंता का विषय है।"
शिमला, मंडी और कूल्लू में सात लोगों की मौत
आपके बता दें कि हिमाचल में कई जगह बादल फटने से मौत का सैलाब आया है। शिमला, मंडी और कूल्लू में सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही 50 लोग गायब हो गए। बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़के बंद है जिसकी वजह से रेस्क्यू टीम के लिए मौके पर पहुंचना बड़ी चुनौती है। भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में अब भूकंप के झटके लगे हैं।
Leave a comment