Hibox App Fraud: 100 करोड़ की ठगी से दिल्ली में हड़कंप, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव समेत कई यूट्यूबर्स ने किया था प्रचार

Hibox App Fraud: 100 करोड़ की ठगी से दिल्ली में हड़कंप, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव समेत कई यूट्यूबर्स ने किया था प्रचार

Hibox App Fraud: राजधानी दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें लगभग 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस घटना में "हाई बॉक्स" नामक एक ऐप का उपयोग किया गया, जिसने लोगों को मोटी कमाई का झांसा देकर उनसे पैसे ठगे। इस ऐप के प्रचार के लिए, कंपनी ने कई प्रसिद्ध यूट्यूबर्स और अभिनेत्रियों को लगाया, जिसमें एल्विश यादव भी शामिल हैं।

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर इसलिए कि इस तरह के फर्जीवाड़े से आम जनता का विश्वास ऑनलाइन निवेश और ऐसे ऐप्स पर कम हो रहा है। लोगों को इस तरह के लुभावने ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन सुरक्षा और प्रभावशाली हस्तियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि उनके द्वारा किए गए प्रचार से जनता को भ्रमित किया जा सकता है।

स्पेशल सेल करेंगी मामले की जांच

इस पूरे मामले उत्तर-पूर्वी साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर इस केस को स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया।  ऐसी ही एक एफआईआर इफ्सो यूनिट ने भी दर्ज की है। पुलिस के पास 20 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। हिमांशु अग्रवाल, अनन्या चौरसिया और अंकित कुमार ने ‘एक्स’ पर ठगी का शिकार होने बात कही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़ित लोगों का आंकड़ा हजारों में हो सकता है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कई यूट्यूबर ने किया प्रचार

कंपनी ने लोगों को लुभाने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान सहित कई यूट्यूबर एवं सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर से इसका विज्ञापन कराया गया। इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि वह विज्ञापन करने वालों को गवाह बनाएगी और जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी।

Leave a comment