आजकल किस वजह से बढ़ रहे है हार्ट अटैक के मामले, डॉक्टर्स ने बताई असली वजह

आजकल किस वजह से बढ़ रहे है हार्ट अटैक के मामले, डॉक्टर्स ने बताई असली वजह

Health Tips: इन दिनों हार्ट अटैक के मरीज काफी बढ़ रहे है। हाल ही में कई सेलेब्स से लेकर आम लोगों की हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। वहीं हार्ट अटैक के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर हार्ट अटैक के मामले क्या इन दिनों सबसे ज्यादा बढ़ गए है और इसकी क्या वजह है। 

किस वजह से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के केस?                       

हार्ट अटैक के बढ़ते केस को लेकर मणिपाल अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर बिपिन दुबे ने आकाशवाणी समाचार को बताया है कि यह सच है कि हार्ट अटैक के मामले पहले से बढ़ गए है। डॉक्टर दुबे ने ये भी बताया, ‘शहरी इलाकों में हार्ट अटैक के केस ढाई-तीन प्रतिशत होते थे, जो अब 6 फीसदी है। दरअसल, लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव आया है, खान-पान में काफी बदलाव आया है और ये हार्ट अटैक बढ़ने का ये सामान्य कारण है।

हार्ट अटैक के लक्षण

1.सीने में बेचैनी

2. दिल को निचोड़ने जैसा दर्द

3. पीठ दर्द

4. गर्दन दर्द

5. पेट में दर्द

6. ठंडा पसीना आना

7. मतली- उलटी, चक्कर

8. चिंता

9. अपच

10. थकान

 हार्ट अटैक आने पर क्या करें

1. मेडिकल हेल्प के लिए कॉल करें।

2. आसपास के लोगों से मदद लें।

3. मेडिकल हेल्प ना मिलने पर एस्पिरिन की गोली मुंह में रखें और चबाएं।

Leave a comment