Health Tips: कटहल खाने के बाद इन चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, जानें

Health Tips: कटहल खाने के बाद इन चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान, जानें

Health Tips: कटहल की सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है उतने ही गुणों से भी भरपूर होती है। इसमें पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन-A और विटामिन-Cजैसे पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कटहल खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करना स्वास्थ्य काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इन्ही चीजों के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

पपीते का सेवन

कटहल खाने के बाद पपीता नहीं खाना चाहिए। कटहल में ऑक्सलेट नाम का रासायनिक यौगिक पाया जाता है। ऑक्सलेट पपीते में मौजूद कैल्शियम से रिएक्ट करता है। इसलिए कटहल खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे बाद ही पपीता खाना चाहिए। वर्ना सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है।

पान का सेवन

काफी लोगों की खाना खाने के बाद पान खाने की आदत होती है। पान खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है, लेकिन कटहल खाने के तुरंत बाद पान के सेवन से  आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। कटहल में मौजूद ऑक्सलेट पान के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं,  यही कारण है कि कटहल खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद ही पान खाना चाहिए।

भिंडी का सेवन

कटहल के साथ भिंडी की सब्जी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि भिंडी और कटहल दोनों में ऐसे गुण होते हैं, जो एक साथ मिलकर त्वचा से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकते हैं। भिंडी में मौजूद कुछ यौगिक कटहल में पाए जाने वाले ऑक्सलेट्स के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। जिससे त्वचा में जलन, खुजली और दाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध का सेवन

कटहल खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा पर सफेद दाग और अन्य समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। कारण ये है कि कटहल में मौजूद ऑक्सलेट, दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम के साथ रिएक्ट करते हैं। इसलिए कटहल खाने के बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।

Leave a comment