
Myopia Disease: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाते है। घंटों फोन, टैबलेट पर समय बिताने से सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंच रहे हैं। ऐसा हम नहीं, एक स्टडी में खुलासा हुआ है। दरअसल, हाल ही में एक स्टडी में दावा किया गया है कि 1घंटे से ज्यादा स्क्रीन पर समय बिताने से लोग मायोपिया का शिकार हो सकते हैं।
बता दें, मायोपिया आंखों की ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें पास की चीजें तो साफ दिखाई देती है। लेकिन दूर की चीजें धुंधली दिखाई देनी लगती है। स्टडी में ये भी बताया गया है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इस बीमारी का खतरा 21फीसदी तक बढ़ सकता है।
स्क्रीन टाइम से हो रहा नुकसान
यह जानकारी जामा नेटवर्क ओपन नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई है। इस शोध में तीन लाख से अधिक लोगों पर स्क्रीन टाइम से होने वाले नुकसान का अध्ययन किया गया। इस शोध में बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक शामिल था।
इस शोध का अध्ययन करने से पता चला कि अगर कोई हर दिन 1घंटे से ज्यादा फोन स्क्रीन पर समय बिताता है, तो उसे मायोपिया की बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर ये स्क्रीन टाइम कम होता है तो इस बीमारी के होने के चांसेज कम है। स्टडी में बताया गया कि स्क्रीन टाइमिंग ना सिर्फ आंखों पर असर डाल रही है। बल्कि इसका असर दिमाग पर भी हो सकता है।
स्टडी में बताया 20-20-20 का नियम
शोधकर्ताओं ने बताया कि आंखों की देखभाल करने के लिए 20-20-20 वाले नियम को अपनाना चाहिए। यानी पहले 20 सेकंड में आंखों को आराम देने के लिए व्यायाम करें। दूसरे 20 सेकंड में डिजिटल स्क्रीन से दूर रहें। इसी के साथ डिजिटल स्क्रीन को 20 फीट दूरी से देखें।
Leave a comment