
Health Benefits Of Raspberries: आज-कल के आधुनिक समय में लोग अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के फल का सेवन करते है। जहां एक तरफ शरीर को मजबूत रखने के लिए दुनियाभर में कई तरह के फल मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले है जिसके सेवन से शरीर को अनेकों फायदे मिलते है। इस फल का नाम है रस्पेबेरी, जो विटामिन सी और ई से बहुत भरपूर होता है। इसके साथ ही ये फल कई प्रकारी के अलग-अलग रंगों की होती है।
ब्रेन होगा मजबूत
रस्पबेरी में ढेरों किस्म के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये ब्रेन की वर्किंग को सुचारू रखते हैं साथ ही इंप्रूव भी करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और सी से याद करने की ताकत भी बढ़ती है।
हार्ट को रखे हेल्दी
वहीं रस्पबेरी में जो एंटीऑक्सीडेंट्स होते है वो न सिर्फ दिमाग बल्कि दिल के लिए भी फायदेमंद होते है। रस्पबेरी से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। जो लोग रेगुलर रस्पबेरी खाते हैं उन्हें ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत भी कम होती है। जिससे दिल की सेहत मजबूत रहती है।
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
इसके अलावा रस्पबैरी खाने वालों का डाइजेशन भी मजबूत रहता है। रस्पबेरी खाने से ब्लड प्रेशर तो काबू में रहता ही है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी तकलीफ होती है मसलन कॉन्सिटपेशन,गैस या फिर एसिडिटी उन्हें रस्पबेरी खाने से फायदा हो सकता है।
Leave a comment