
Jaggery-Gram Health Benefits: शरीर को स्वस्थ और ताकतवर बनाने के लिए बेहतर खान-पान जरूरी है। वहीं, सुबह खाली पेट हमें चाय-कॉफी नहीं बल्कि पोषण से भरपूर चीजें खानी चाहिए। खाने-पीने की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली की वजह से सिर्फ बुजुर्गों का नहीं, बल्कि युवाओं का शरीर भी कमजोर बनता जा रहा है। पहले लोग हेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा किया करते थे, जिससे उनके शरीर में खून और ताकत दोनों हुआ करते थे। पर आजकल के लोग खाने पर कम, दवाओं पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम का कमजोर होता जा रहा है।
अगर आप अक्सर खून की कमी, थकान, कमजोरी आदि समस्याओं का सामना करते हैं, तो आप अपनी डाइट में गुड़ और चने को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन करने से शरीर मजबूत बनता है। साथ ही शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। इसके अलावा दोनों साथ में खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
गुड़ के पोषक तत्व
गुड़ बेशक गन्ने से बनता है लेकिन यह चीनी की तरह हानिकारक नहीं होता है। इसलिए खाने में चीनी की बजाय गुड़ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
चना के पोषक तत्व
वहीं चने में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। गुड़ पोटेशियम का एक बेहतर स्रोत है, जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है।
इम्युनिटी को बनाता है स्ट्रॉंग
रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से इम्युनिटी काफी ज्यादा मजबूत रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंस्ट, जिंक, सिलेनियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते है। जो शरीर के लिए फ्री रेडिकल्स बचाने के साथ इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।
वजन होता है कम
गुड़ और चना साथ में खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापे जैसी वजन की समस्या को कम करता है। एक औसत व्यक्ति को प्रतिदिन 46-56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। 100 ग्राम चना 19 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। गुड़ वजन घटाने में सहायक के रूप में प्रभावी है। क्योंकि यह पोटेशियम से भरपूर होता है। एक ऐसा खनिज जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
कब्ज से छुटकारा दिलाए
खाली पेट चना गुड़ साथ में खाने से पेट दर्द और कब्ज से जुड़ी समस्या से निजात मिल सकता है। गुड़ पाचन एंजाइमों को ठीक करती है। इससे शरीर में जमा गंदगी भी अच्छे से साफ हो जाती है।
दिमाग तेज बनाता है
याददाश्त बढ़ाने के लिए विटामिन बी6 जरूरी है। चना और गुड़ का मिश्रण विटामिन बी6 से भरपूर होता है। यह आपके शरीर को हार्मोन सेरोटोनिन बनाने में भी मदद करता है। जो मूड और नॉरपेनेफ्रिन को नियंत्रित करता है। जो आपको तनाव से निपटने में मदद करता है।
दांतों को बनाता है मजबूत
गुड़-चने का साथ में सेवन करने से दांतों को मजबूती मिलती है। शरीर में फास्फोरस की न्यूनतम आवश्यकता 700 मिलीग्राम है। हड्डियों की मजबूती को अधिकतम करने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है।
Leave a comment