‘उन्होंने बकवास की बात की’, सैम पित्रोदा के ‘रंगभेद’ वाले बयान पर फूटा रॉबर्ट वाड्रा का गुस्सा

‘उन्होंने बकवास की बात की’, सैम पित्रोदा के ‘रंगभेद’ वाले बयान पर फूटा रॉबर्ट वाड्रा का गुस्सा

Robert Vadra on Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा का भारतीयों के रंग को लेकर बयान देने के बाद से सियासत चरम पर है। उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इसके बावजूद लगातार वो निशाने पर हैं।अब उनके बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है और उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है।

मैं बिल्कुल असहमत

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि,‘जब आप इस(गांधी)परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना होगा। वाड्रा ने कहा, सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल असहमत हूं। उन्होंने बकवास की बात की है। जो व्यक्ति इतना पढ़ा-लिखा हो वह ऐसा कैसे कह सकता है?वो राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से बीजेपी को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था?

बता दें, घमासान मचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सैम पित्रोदा क एक वीडियो सामने आया है जहां पित्रोदा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। पित्रोदा आगे कहते हैं कि इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।

Leave a comment