Search KhabarFast

Press ESC to close

'गैरकानूनी ढ़ंग से आया, उसके लिए रेड कार्पेट...' रोहिंग्याओं को लेकर दायर याचिक पर SC की तल्ख टिप्पणी

'गैरकानूनी ढ़ंग से आया, उसके लिए रेड कार्पेट...' रोहिंग्याओं को लेकर दायर याचिक पर SC की तल्ख टिप्पणी

Supreme Court Hear On PIL: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार यानी 2 दिसंबर को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, याचिका में कुछ रोहिंग्या शरणार्थियों के लापता होने को लेकर चिंता जताई गई थी और इस मामले में केंद्र सरकार को आदेश देने की अपील की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई को टाल दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तीखी टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ताओं से कहा कि आप जानते हैं वे घुसपैठिए हैं। भारत का उत्तरी बॉर्डर सुरक्षा की दृष्टीकोण से संवेदनशील है। अगर कोई गैरकानूनी ढंग से आया है, तब भी आप उसके लिए रेड कार्पेट पर चाहते हैं। वे सुरंगों के जरिए घुसते हैं और फिर आपके खाने, निवास , बच्चों की शिक्षा, आदि के अधिकारी हो जाते हैं।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि रोहिंग्या म्यांमार के रहने वाले मुस्लिम है। जो वहां से अवैध तरीके से भारत में घुसकर बैठे हैं। अब ये चाहते हैं कि सरकार इन्हें आधिकारिक तौर पर शरणार्थी मान ले। जबकि सरकार ने कभी आधिकारिक तौर पर उन्हें शरणार्थी घोषित नहीं किया है। ये केस साल 2025 में दिल्ली में हिरासत की घटना का है। इससे पहले भी कोर्ट ने रोहिंग्या पर बात की है। मई 2025 में एक केस में कोर्ट ने कहा था कि रोहिंग्या को समुद्र में फेंकने की कहानियां फिक्शनल टेल जैसी लगती है।

कोर्ट में क्या दलीलें दी गई

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सबसे पहले ये पूछा कि कौन सा सरकारी आदेश रोहिंग्या को रिफ्यूजी बनाता है। रिफ्यूजी एक लीगस टर्म है। अगर कोई अवैध तरीके से घुस जाए, तो क्या उसे रखना जरूरी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये याचिका प्रभावित व्यक्ति ने नहीं दाखिल की, तो इसका लॉकस स्टैडी क्या है? वहीं, याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि रिफ्यूजी स्टेटस की मांग नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि डिपोर्टेशन सरकारी नियमों के मुताबिक हो। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान एक रियल एस्टेट डेवलपर और सहकारी समिति के अधिकारियों से जुड़े एक कथित हाउसिंग सोसाइटी धोखाधड़ी मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया है।

Digital Arrest Scams के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र-VI', दिल्ली-हरियाणा समेत 16 राज्यों में छापेमारी

CBI Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 'ऑपरेशन चक्र-VI' चला रही है। इसके तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast