Yamunanagar Firing: जिम करके घर लौट रहे 3 युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; एक घायल

Yamunanagar Firing: जिम करके घर लौट रहे 3 युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत;  एक घायल

Murder in Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर के गांव लखा सिंह खेड़ी में सुबह 8.15 बजे गोलियां चलने की घटना से दहशत फैल गई। तीन युवक जिम करके गाड़ी में बैठकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने में लगी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक गोलीया चलने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, इस वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल है, और लोग घटना के कारणों को लेकर चिंतित हैं।

कार में सवार होकर घर जा रहे थे तीनों युवक

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने कहा कि सुबह के समय तीन युवक जिम करके कार में सवार होकर घर जा रहा थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवक की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज हो रहा है।   

Leave a comment