Haryana News: ‘…भाजपा दिल्ली में कभी सरकार नहीं बन पाती’ दीपेंद्र हुड्डा ने आप पार्टी पर किया कटाक्ष

Haryana News: ‘…भाजपा दिल्ली में कभी सरकार नहीं बन पाती’  दीपेंद्र हुड्डा ने आप पार्टी पर किया कटाक्ष

Deepender Hooda on Aap: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को इसका जिम्मेदार ठहराया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में ना लड़कर आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा। अगर इंडिया गठबंधन के तहत सभी पार्टियों मिलकर चुनाव लड़ती तो भाजपा दिल्ली में कभी सरकार नहीं बन पाती।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में जो नतीजे आए हैं वह अपेक्षाएं जो थी उसे विपरीत आए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस का मध्य प्रतिशत बड़ा है। उन्होंने ने कहा कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ा जाता तो शायद परिणाम कुछ और होते। उन्होंने आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर चर्चा चल रही थी लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं की की कुछ आशाएं ज्यादा थी।

निकाय चुनाव को लेकर बोले दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस पार्टी हरियाणा में निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी। वहीं उन्होंने मंगरी है कि उत्तराखंड के तर्ज पर हरियाणा में भी निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से किराए जाने चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज देश में यह स्थिति है कि ईवीएम मशीनों पर सभी का विश्वास नहीं बन रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव अधिकारी के पास कांग्रेस का एक डेलिगेशन भी जाएगा और उनसे एवं की बजाय निकाय चुनाव बैलेट के माध्यम से कराने की मांग करेगा।

मुख्यमंत्री पर दीपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस का रहेगा क्योंकि शहर के लोग भाजपा से दुखी है। पूरे प्रदेश में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने ने मुख्यमंत्री के जलेबी बांटने और अनिल विज के उड़नखटोले पर घूमने पर बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ जलेबी ना बनाए, जनता के कामों पर भी ध्यान दें।

Leave a comment