
Yamunanagar Crime: हरियाणा के यमुनानगर में रामपुरा स्थित रोशन लाल ज्वेलरी शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो बाइक पर सवार चार लूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन लोगों को गोली भी मारी गई। साथ ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और इस घटना की जांच में जुट गए।
यमुनानगर में रामपुरा स्थित रोशन लाल ज्वेलर्स शॉप में बाइक सवार चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई। दुकान के बाहर बिखरा हुआ खून बता रहा है कि लुटेरे बेखौफ आए फायरिंग की और लुट की वारदात को अंजाम दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह लूट कितनी बड़ी थी। फिलहाल, पुलिस वारदात स्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटा रही है और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाश
दुकान के मालिक चेतन के मुताबिक दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए थे। उन्होंने थोड़ी दूर पर बाइक खड़ी कर पैदल दुकान में घुसे। उन्होंने बंदूक दिखाकर उन्होंने दुकान की सेफ खुलवाई और काउंटर का कांच तोड़कर जेवर अपनी बैग में भरने लगे। जब बदमाश भागने लगे तो चेतन और उनके भाई ने पीछा किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चेतन के भाई को गोली मार दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली लगने से घायल हुए दुकानदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की तालाश में जुटी पुलिस
एसपी देसवाल ने बताया कि पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे भरे बाजार में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
Leave a comment