Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 4 दिन होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 4 दिन होगी झमाझम बारिश

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में तपती गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके चलते बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन जारी किया है।


मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 25 अप्रैल देर रात्रि को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से की संभावना  है । 

इस दौरान मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ राज्य में  कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश  की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, पंचायत विभाग के अधिकारी को सेवा से किया बर्खास्त

हरियाणा सरकार ने एक बड़े वित्तीय मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए विकास एवं पंचायत विभाग के अधीक्षक नरेश भुवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई आपराधिक साजिश की विस्तृत जांच और ठोस साक्ष्यों के सामने आने के बाद संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) के प्रावधानों के तहत की गई है।

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता के स्पष्ट निर्देश, निजी कार्यक्रमों में उपस्थिति पर भी रोक

Haryana News: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 13 अप्रैल 2026 को सामान्य चुनावों के संचालन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। 22 अप्रैल 2026 को राजनीतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के दौरान आयोग के संज्ञान में यह बात लाई गई कि कुछ स्थानों पर सरकारी कर्मचारी खुले तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में भाग

Haryana Roadways Free Pass: हरियाणा सरकार की दिव्यांगों को बड़ी सौगात, रोडवेज की बसों में फ्री होगा सफर, देखें पूरी जानकारी

Haryana Roadways Free Pass: हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 1.22 लाख दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। इस संबंध में वित्त विभाग से परामर्श के उपरांत राज्य परिवहन विभाग द्वारा आजअधिसूचना जारी कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast