Haryana Crime: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बहनोई के घर हुई चोरी, मचा हड़कंप

Haryana Crime: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बहनोई के घर हुई चोरी, मचा हड़कंप

Uchana Crime: हरियाणा के उचाना में चोरों का आंतक लगातार बढता रहा है। रात को जब पुरा परिवार सो रहा था तब चोरों ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के भांजे मास्टर अमित के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पीछे की तरफ से दिवार फांद कर घर में घुसे और लाखों रुपये की नगदी व 30 से 35 तोले सोना व आधा किलो चांदी पर हाथ साफ कर गए।

शहर की देवा सिंह कालोनी में राज्यसभा सदस्य एवं सुभाष बराला के भांजे के मकान पर चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरों द्वारा मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 30 से 35 तोले सोना, आधा किलो चांदी एवं नगदी साथ ले गए। चोर जाते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीडीआर को भी साथ ले गए। चोरी की वारदात का पता सुबह चला जब घर के लोग उठे तो मकान के करे में सामान बिखरा मिला। पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के अलावा अन्य टीम पुलिस की पहुंची। पूरे मकान को पुलिस ने खंगाला ताकि कोई सबूत मिले। चोरों द्वारा मकान के दरवाजे की जाली को तोड़ कर दरवाजे को खोल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि देवा सिंह कालोनी में चोरी की सूचना मिलने पर पहुंचे। मकान मालिक अमित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायकर्ता के अनुसार चोर सोने के जेवरात, चांदी एवं नगदी ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a comment