
पलवल: हरियाणा के पलवलके जिले में पिछले चार दिनों से तापमान फिर बढ़ने लगा है. आज जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सुबह से ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर देते हैं. उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है. वहीं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून दस्तक देगा. इस बार समान्य से अधिक वर्षो होगी.
गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, हैजा और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. जहां बढ़ता तापमान जिले में गर्मी बढ़ रहा है, वहीं घरों का बिजली बिल भी ज्यादा आने लगा है.गर्मी से परेशान लोगों को मजबूरन दिनभर कूलर और ऐसी का सहारा लेना पड़ रहा है.दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन भी काफी कम हो जाता है.यही हाल बाजारों का भी है.गर्मी से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है.
वहीं पलवल के नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग के इंचार्ज डॉ सतीश कुमार कहना है कि गर्मी अधिक है. ऐसे में लोग कम से कम अपने घरों से बाहर निकले. लोग इन दिनों तरबूज, खरबूजा, दही, सत्तू, लस्सी, शिकंजी सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें. भोजन कम करें और तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें. तली हुई चीजों का परहेज करें. बीमार होने पर चिकित्सक से तुरंत परामर्श लें. कोरोना जैसी महामारी को भी ध्यान रखते हुए घरों से बाहर निकलते समय सभी कोविड-19 के नियमों का बखूबी से पालन करे और घरों बाहर निकलते समय अपने सर को किसी कपड़े से ढ़क ले.
Leave a comment