Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: झज्जर के रहने वाली है मृतक निक्की यादव, दिल्ली में बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या

Haryana: झज्जर के रहने वाली है मृतक निक्की यादव, दिल्ली में बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या

Jhajjar Crime: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का जख्म एक बार फिर से हरा हो गया है। ताजा मामला भी दिल्ली का ही है जहां लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव कई दिन तक अपने ढाबे के फ्रिज में छुपा कर रखा। मृतक निकी यादव झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी।

निक्की की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने निक्की के मारे जाने की सूचना उसके परिजनों को दी है। परिजन सुबह सवेरे ही निक्की के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। वही निक्की के पिता ने आरोपी साहिल को सजा-ए-मौत देने की मांग की है। निक्की यादव का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक गांव खेड़ी में किया जाएगा।

आपको बता दें कि साहिल और निक्की यादव के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन 10 फरवरी को साहिल की शादी थी। जब निक्की को इस बात का पता चला तो उसने इस शादी का विरोध किया, क्योंकि वह साहिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन साहिल के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। साहिल भी अपने परिवार वालों के खिलाफ नहीं जाना चाहता था। उसने 8 या 9 फरवरी को युवती को मिलने के लिए कश्मीरी गेट इलाके में बुलाया था।

पुलिस का दावा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गर्मा -गर्मी हुई और इसी में साहिल ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह युवती के शव को वरना कार में लेकर मितराऊं गांव में अपने ढाबे गया और यहां फ्रिज में उसके शव को छिपा दिया।मंगलवार 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच साहिल के ढाबे में फ्रिज के अंदर से शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर साहिल ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग 4-5 दिनों से फ्रिज में क्यों छुपाया हुआ था? क्या साहिल इस युवती के शव को श्रद्धा की तरह ही टुकड़ों में काटने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में था? इन्हीं सब सवालों की लंबी फेहरिस्त दिल्ली पुलिस के पास है और साहिल से इस विषय में पूछताछ की जा रही है.

आरोपी साहिल गहलोत मृतका निक्की यादव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहा था। पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया है कि वर्ष 2018 में वो एसएससी की तैयारी कर रहा था. इसके लिए उत्तम नगर में कोचिंग के लिए जाता था। निक्की यादव हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी और वो उत्तम नगर में मेडिकल की तैयारी करने के लिए जाती थी।

इस दौरान दोनों एक ही बस से जाते थे और दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में डी फार्मा कोर्स में दाखिला लिया। उसी यूनिवर्सिटी में निक्की ने भी इंग्लिश ओनर्स में दाखिला ले लिया। दोनों ग्रेटर नोएडा में ही एक साथ रहने लगे और इस दौरान वे ऋषिकेश आदि जगहों पर घूमने भी गए। लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने-अपने घर लौट गए।

 

लॉकडाउन खुलने के बाद दोनों फिर से उत्तम नगर इलाके में ही किराए पर रहने लगे। दिसंबर 2022 में साहिल के परिजनों ने उसका रिश्ता किसी और लड़की के साथ तय कर दिया। साहिल उस लड़की से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अपने परिजनों के दबाव में वह शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसने निक्की से इस बात को छुपाया। किसी तरह से यादव को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद 9 फरवरी को साहिल ने निक्की को मिलने के लिए बुलाया. जब निक्की ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और साहिल ने अपनी कार में रखे डाटा केबल से निक्की का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को फ्रिज में रखकर लॉक कर रख दिया।

इस हत्याकांड को देखकर जहन में यह सवाल उठना तो बनता है कि आखिर लोगों में इतनी हैवानियत कहां से आ गई है कि वह किसी की जान को खिलौना समझते हैं और पल भर में किसी के भी जीवन को तबाह कर देते हैं। बहरहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस पूछताछ में और क्या नए खुलासे होते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast