
Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के आतंक ने कहर मचा रखा है। प्रदेश में दिन दहाड़े पटवारी का अपहरण की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मयूर विहार के इलाके से कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांग कर 19 लाख रुपए लेकर पटवारी को बदमाशों ने छोड़ दिया। पीड़ित पटवारी ओमप्रकाश मलिक को फिरौती की रकम लेने के बाद बदमाश छोड़कर फरार हो गए।
सोनीपत के मयूर विहार में पटवारी के पद तैनात ओमप्रकाश अपने घर से दफ्तर के लिए जा रहे थे, तभी अचानक कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियारों के दम पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद पटवारी के परिवार को फोन कर 2 करोड़ रुपए की मांग कर दी। जिसके बाद उनके परिवार ने कहीं से 19 लाख रुपए का इंतजाम कर बदमाशों को दे दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पटवारी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकादमा दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाशों का पता करने में जुट गई हैं। हालांकि अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले के प्रकाश में आने उसके बाद पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। पटवारी एसोसिएशन के प्रधान सन्नी ने तो पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी कर डाली।
Leave a comment