Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA SUICIDE: फंदे पर लटका मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव, ससुराल वालों पर लगा दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

HARYANA SUICIDE:  फंदे पर लटका मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव, ससुराल वालों पर लगा दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Panipat Suicide: हरियाणा के पानीपत जिला के मतलौडा कस्बे में एक महिला हेड कांस्टेबल फंदे पर लटकी मिली।महिला के ससुराल वाले उसे असंध रोड एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद लड़की के परिजनों को सूचना देकर वहां से फरार हो गए। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला के भाई ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना व हत्या के आरोप लगाए हैं।

हेड कांस्टेबल रीना के भाई रविंदर ने बताया कि करीब 10 साल पहले रीना की शादी मतलब निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद आरोपी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि कई बार पैसे व सोना भी भिजवा था। रविंद्र ने बताया कि पहले भी ससुराल उसे प्रताड़ित करते थे जिसके चलते दो बार पंचायती तौर पर फैसला भी हो चुका था। भाई ने जानकारी दी कि रीना पहले भी सुसराल वालो से तंग आकर जहर ले चुकी थी

उन्होंने बताया कि बहन ने कई बार सुसराल वालो के कहने पर 30 हजार के साथ वाशिंग मशीन की भी मांग करने पर दी थी। फिलहाल मृतका की पुलिस लाइन में ड्यूटी लगी हुई थी। जांच अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और गाड़ी की मांग के लिये ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने  बताया कि परिजनों की शिकायत और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast