Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा STF को मिली बड़ी सफलता, 35 करोड़ रुपये की हेरोइन हुई बरामद

Haryana: हरियाणा STF को मिली बड़ी सफलता, 35 करोड़ रुपये की हेरोइन हुई बरामद

Haryana News: हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुग्राम STF को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर भिवानी में छापेमारी कर रोहित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 35 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने नशे की खेप को बेहद चालाकी से घर में छिपाकर रखा हुआ था। Haryana News

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पंजाब से हेरोइन मंगवाकर हरियाणा के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने कई दिनों तक निगरानी रखी और फिर कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। Haryana News

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोहित लंबे समय से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अवैध कमाई के लालच में नशा तस्करी का काम कर रहा था। Haryana News

मामले में आरोपी के भाई की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह इस नेटवर्क में उसका सहयोगी था और फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। Haryana News

फिलहाल गुरुग्राम STF पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फाइनेंसिंग और अन्य तस्करों के संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। Haryana News

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast