Sonipat Crime: सोनीपत में अपराधियों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर की गई लाखों रुपये की लूट

Sonipat Crime: सोनीपत में अपराधियों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर की गई लाखों रुपये की लूट

Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत जिले में लगातार अपराध का ग्राफ का बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की शाम कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदाता को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके साथ ही बादमाशों ने दो सेल्समेन और डीजल लेने आए ट्रक चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव नाथूपुर स्थित गर्व फिलिंग स्टेशन पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने वहां आते ही कई हवाई फायर किए। साथ ही पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन और एक ट्रक चालक को गोली मार दी। उन्होंने सेल्समैन प्रदीप के सीने में गोली मारी है। वहीं दूसरे सेल्समैन संजीव के पैर और फिलिंग स्टेशन पर ट्रक में डीजल भरवाने आए चालक कश्मीरी के पैर में गोली मारी है। उसके बाद वह पेट्रोल पंप से लाखों रुपये की नकदी लूट ले गए। बताया जा रहा है कि नकदी तीन से चार लाख रुपये सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों घायलों को पहले कुंडली के निजी अस्पताल व बाद में नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया।   

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान परमिंदर खत्री ने जिला पुलिस को 24 घंटे के भीतर लुटेरों को पकड़ने की चेतावनी दी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment