Sonipat Encounter: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के तीन शूटरों का दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीनों पर था लाखों रुपये का इनाम

Sonipat Encounter: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के तीन शूटरों का दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीनों पर था लाखों रुपये का इनाम

Sonipat Encounter: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ ने एक सुयंक्त कर आशीष कालू और विक्की रिधाना के साथ सन्नी गुर्जर एनकाउंटर में मारे गए हैं। तीनों आरोपी अमेरिका में बैठे वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के शूटर हैं।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस के लिए आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना सिरदर्द बने थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ ने इन तीनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। पुलिस ने तीनों के पास से बरामद 5 आधुनिक पिस्टल किए। तीनों पर हरियाणा पुलिस ने कई लाख रुपए का ईनाम रख रखा था। पुलिस और तीनों शूटर के बीच सोनीपत के खरखोदा गांव छीनोली रोड पर मुठभेड़ हुई। इन सभी आरोपी हिसार के कई व्यापारियों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी थी।  

इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ निकाला रेड कॉर्नर नोटिस

जानकारी के अनुसार, इस मुठेभड़ में मारे गए आशीष लालू और विक्की रिधाना ने दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 40 गोलियां मार के एक युवक की हत्या कर दी थी। जिसके दिल्ली पुलिस कई दिनों से इन दोनों आरोपियों की तालाश कर रही थी। तीनों आरोपी अमेरिका में बैठे वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के शूटर हैं। इसके साथ ही अमेरिका में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है।

Leave a comment